स्नेहा ठाकुर ने नॉर्थ जोन ताईक्वांडो ंमें स्वर्ण पदक जीत नाम किया रोशन
नॉर्थ जॉन ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गांव फतेहपुर की बेटी स्नेहा ठाकुर ने 73 किलोग्राम भार में गोल्ड मेडल जीतकर कैथल जिले का नाम रोशन किया। मेडल जीतकर लौटी छात्रा का चंदाना गेट स्थित मूनलाइट पब्लिक स्कूल मे भाजपा वरिष्ठ नेता पालाराम सैनी ने जोरदार स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, कैथल :
नॉर्थ जॉन ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गांव फतेहपुर की बेटी स्नेहा ठाकुर ने 73 किलोग्राम भार में गोल्ड मेडल जीतकर कैथल जिले का नाम रोशन किया। मेडल जीतकर लौटी छात्रा का चंदाना गेट स्थित मूनलाइट पब्लिक स्कूल मे भाजपा वरिष्ठ नेता पालाराम सैनी ने जोरदार स्वागत किया। पालाराम ने बताया कि प्रतियोगिता मोहाली शहर में पिछले सप्ताह हुई। इसमें हरियाणा, दिल्ली, पंजाब व चंडीगढ़ की टीमों ने हिस्सा लिया। स्नेहा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। उन्होंने कहा कि अब लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। भाजपा सरकार खेल और खिलाड़ी दोनों का बराबर मान-सम्मान कर रही है ताकि प्रदेश का युवा अपनी खेल प्रतिभा को निखार सके। सरकार की ओर से लड़कियों के सम्मान में'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ'का नारा दिया गया है। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य गोपाल सैनी, सरदार गुरजंट ¨सह, प्रवीन, सतपाल सैनी व एकता वर्मा मौजूद थे।