Move to Jagran APP

बादल से ढका रहा आसमान, नहीं हुई बरसात

बरसात के बाद पिछले दो दिनों में शहर के अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। इससे आमजन को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली ही है, साथ में धान की फसल के लिए भी मौसम अनुकूल हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Jul 2018 11:16 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jul 2018 11:16 PM (IST)
बादल से ढका रहा आसमान, नहीं हुई बरसात
बादल से ढका रहा आसमान, नहीं हुई बरसात

जागरण संवाददाता, कैथल : बरसात के बाद पिछले दो दिनों में शहर के अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। इससे आमजन को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली ही है, साथ में धान की फसल के लिए भी मौसम अनुकूल हो गया है। सूखने की कगार पर पहुंची फसलों में एक बार फिर से जान आ गई है। बुधवार दोपहर को हुई बरसात के बाद बृहस्पतिवार को भी आसमान दिनभर बादलों से ढका रहा। हालांकि बूंदाबांदी तक नहीं हुई फिर भी दिनभर मौसम गत दिनों की अपेक्षा बेहतर रहा। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा में 85 प्रतिशत तक नमी बनी रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों तक हल्की बरसात होने की प्रबल संभावना है।

loksabha election banner

ज्यादा बरसात कर सकती है फसलों को नुकसान

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसंधान अधिकारी शब्द दयाल ने बताया कि अब तक हुई बरसात धान की फसल के लिए अनुकूल है। आगे भी हल्की बरसात से फसलों को लाभ होगा। अगर बारिश तेज होती है तो यह फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। ज्यादा पानी जमा होने से पौधों की जड़ें गलने की संभावना रहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.