पुलिस विभाग में 13 जुलाई को होगी छह एसपीओ की भर्ती
एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि पुलिस लाइन में छह रिक्त पदों के लिए 25 से 50 वर्ष के मध्य भूतपूर्व सैनिकों केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के तौर पर भर्ती किया जाना है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 09:57 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 09:57 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कैथल: एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि पुलिस लाइन में छह रिक्त पदों के लिए 25 से 50 वर्ष के मध्य भूतपूर्व सैनिकों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के तौर पर भर्ती किया जाना है। इसलिए 13 जुलाई को सुबह आठ बजे से सायं छह बजे तक नई पुलिस लाइन में शेष पुलिस अधिकारियों का चयन किया जाएगा। यह हरियाणा पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 21 में उल्लेखित शर्तो के अनुसार किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें