सिगल यूज प्लास्टिक पर आज से प्रतिबंध
शहर में सिगल यूज प्लास्टिक बुधवार से बंद किया जा रहा है। नगर परिषद की ओर से अभियान की आज से शुरुआत की जाएगी। नप की ओर से सफाई निरीक्षक ब्रह्मजीत की अध्यक्षता में टीम का गठन कर दिया गया है। यह टीम मैरिज पैलेस होटल ढाबा संस्थान व बाजारों में जाकर अभियान चलाएगी।
जागरण संवाददाता, कैथल : शहर में सिगल यूज प्लास्टिक बुधवार से बंद किया जा रहा है। नगर परिषद की ओर से अभियान की आज से शुरुआत की जाएगी। नप की ओर से सफाई निरीक्षक ब्रह्मजीत की अध्यक्षता में टीम का गठन कर दिया गया है। यह टीम मैरिज पैलेस, होटल, ढाबा, संस्थान व बाजारों में जाकर अभियान चलाएगी।
सिगल यूज प्लास्टिक मिलने पर चालान काटा जाएगा और सामान भी जब्त किया जाएगा। टीम को रोजाना अभियान चलाकर चालान काटने होंगे और उसकी रिपोर्ट नप कार्यालय में देनी होगी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 को सफल बनाने में भी यह अभियान कारगार साबित होगा। इस बारे में केंद्र सरकार की ओर से सख्त आदेश दिए गए हैं। प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों का मौके पर ही पांच से 25 हजार रुपये तक का जुर्माना किया जाएगा।
सिगल यूज प्लास्टिक से
फैलता ज्यादा कचरा
शहर से रोजाना करीब 60 से 70 टन कचरा निकलता है। इनमें से ज्यादातर कचरा सिगल यूज प्लास्टिक व पोलिथिन का होता है। इस प्लास्टिक को आसानी से खत्म भी नहीं किया जा सकता। यह प्लास्टिक हवा में उड़कर नालियों, नालों व सीवरेज में चली जाती है, जिससे पानी निकासी की समस्या पूरे शहर के सामने खड़ी हो जाती है। कचरे के ढेर पर पड़े सिगल यूज प्लास्टिक व पोलिथिन को खाकर बेसहारा गोवंश भी बीमार हो जाते हैं।
टीम का किया गया गठन
नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार आज से शहर में सिगल यूज प्लास्टिक बैन की जा रही है। इसके लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। यह टीम रोजाना शहर में अभियान चलाएगी और चालान काटेगी।