Move to Jagran APP

शिरोमणि अकाली दल (मान) ने दिया अर्जुन चौटाला को समर्थन

कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से इनेलो उम्मीदवार अर्जुन चौटाला को शिरोमणि अकाली दल (मान) अमृतसर ने इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में समर्थन दिया। पिता अभय चौटाला चीका में अपने बेटे और कुरुक्षेत्र से प्रत्याशी अर्जुन चौटाला के पक्ष में प्रचार कर मतदान की अपील कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 May 2019 10:15 AM (IST)Updated: Wed, 08 May 2019 10:15 AM (IST)
शिरोमणि अकाली दल (मान) ने दिया अर्जुन चौटाला को समर्थन
शिरोमणि अकाली दल (मान) ने दिया अर्जुन चौटाला को समर्थन

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से इनेलो उम्मीदवार अर्जुन चौटाला को शिरोमणि अकाली दल (मान) अमृतसर ने इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में समर्थन दिया। पिता अभय चौटाला चीका में अपने बेटे और कुरुक्षेत्र से प्रत्याशी अर्जुन चौटाला के पक्ष में प्रचार कर मतदान की अपील कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल (मान) के दिए गए समर्थन के वे आभारी रहेंगे। आज प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। चुनावों में भाजपा सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग कर रही है। इस बार जागरूक जनता किसी बहकावे में नहीं आएगी। अर्जुन चौटाला संसदीय क्षेत्र की जनता का बेटा और भाई है और पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के आदेश पर ही संसदीय क्षेत्र में उतारा गया है। अर्जुन की जीत सबकी जीत होगी।

बॉक्स

बुआ ने शहर व गांवों में अर्जुन के लिए मांगे वोट :

अर्जुन चौटाला की बुआ सुचित्रा व अंजलि चौटाला ने शहर व गांवों में डोर-टू-डोर जाकर अर्जुन के पक्ष में मतदान की अपील की। सुचित्रा चौटाला ने कहा कि संसदीय क्षेत्र की जनता अर्जुन चौटाला के सिर जीत का सेहरा बांधने का प्रण कर चुकी है। उन्होंने कहा कि अर्जुन संसद में पहुंचने पर हर वर्ग के हकों की आवाज उठाने के साथ विकास व रोजगार की राह में संसदीय क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

बॉक्स

इनेलो ही करवा सकती हरियाणा का विकास : अर्जुन

अर्जुन चौटाला ने कहा कि इनेलो ही ऐसा दल है जहां कार्यकर्ता का मान-सम्मान होता है। संगठित कार्यकर्ताओं के बल पर इनेलो पार्टी प्रदेश का पहले भी विकास करवा पाई थी। एक बार फिर से लोकसभा में जीतने के बाद विधानसभा में जीत हासिल करेगी। फिर कार्यकर्ताओं को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। उन्हें अपने कार्यों के लिए भटकने की जरूरत नहीं होगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.