जनता के हितों के लिए करता रहूंगा कार्य: कुलवंत
हलका गुहला से भाजपा के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि वह भाजपा के एक सच्चा सिपाही है। पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने पिछले पांच वर्ष तक हलका गुहला की जनता का सेवक बनकर विकास कार्य करवाए हैं न कि विधायक बनकर
संवाद सहयोगी, सीवन : हलका गुहला से भाजपा के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि वह भाजपा के एक सच्चा सिपाही है। पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने पिछले पांच वर्ष तक हलका गुहला की जनता का सेवक बनकर विकास कार्य करवाए हैं न कि विधायक बनकर। वह आगे भी जनता के हितों के लिए कार्य करते रहेंगे। वे शुक्रवार को सीवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि सीवन में सीवरेज कार्य व सीवन को नगरपालिका का दर्जा उनके कार्यकाल में दिया गया। उन्होंने कहा कि दोबारा से सीएम मनोहर लाल के हाथ में प्रदेश की कमान है। सभी हलकों में एक समान विकास कार्य होंगे। भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार में विकास तेजी से होगा। इस मौके पर उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। ----------------