भीषण गर्मी से जन-जीवन प्रभावित 44 डिग्री दर्ज किया तापमान
लगातार पड़ रही भीषण गर्मी व गर्म हवाओं से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह आठ बजते ही चिल-चिलाती धूप लोगों को घरों से लेकर सड़कों तक झुलसा रही है। तेज धूप के कारण लोगों का सड़कों पर चलना मुसीबत से भरा साबित हो रहा है।
जागरण संवाददाता, कैथल : लगातार पड़ रही भीषण गर्मी व गर्म हवाओं से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह आठ बजते ही चिल-चिलाती धूप लोगों को घरों से लेकर सड़कों तक झुलसा रही है। तेज धूप के कारण लोगों का सड़कों पर चलना मुसीबत से भरा साबित हो रहा है। तेज धूप से बचाव को लेकर लोग सिर पर कपड़ा बांधकर सफर करन को मजबूर हैं। ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन चालकों को आ रही है। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को सुबह से ही सूर्य का तेवर से लोगों को परेशान हुई। सुबह नौ बजे से लेकरशाम पांच बजे तक तेज धूप का प्रकोप रहता है। इसके बाद लोग घरों से निकलते हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया। अगले दो-तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस मौसम से सब्जियों व हरे चारे की फसल भी प्रभावित हो रही है। बाक्स-
पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी का प्रकोप है। सुबह आठ बजते ही तेज धूप का असर शुरू हो जाता है। रात को भी उमस से लोग बेहाल रहते हैं। दिन व रात के समय लगने वाले बिजली कट भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। भीषण गर्मी के बाद जरूरी कार्यों से लोग घर से बाहर निकले तो जरूर, लेकिन कोई चेहरे पर गमछा लगाकर तो कोई छाते के सहारे सूर्य की तपिश से बचाव करता दिखाई दिया। भीषण गर्मी का कहर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ रहा है, जलस्त्रोतों में भी पानी की कमी नजर आ रही है। कई कालोनियों में जल संकट को लेकर लोग प्रशासन को शिकायत देने के लिए पहुंच रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए लोग घरों में कूलर, पंखा व ऐसी जैसे उपकरण का सहारा ले रहे हैं। शीतल पदार्थ जैसे खीरा, ककड़ी, तरबूज, सत्तू, लस्सी की इस मौसम में मांग बढ़ रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप