एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने थे। उन्होंने स्वयं गढ्डे खोदकर पौधारोपण किया। श्री कपिल मुनि तट पर स्थित पार्क में पौधारोपण की शुरूआत की गई।
संस, कलायत : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने थे। उन्होंने स्वयं गढ्डे खोदकर पौधारोपण किया। श्री कपिल मुनि तट पर स्थित पार्क में पौधारोपण की शुरूआत की गई। हरियाणा में प्राचीन सांस्कृतिक विरासतों को प्राकृतिक सौंदर्य स्वरूप प्रदान करने के लिए वन विभाग ने खास अभियान शुरू किया। धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र की 48 कोस परिधि में आने वाले प्राचीन तीर्थो के आसपास बड़, पीपल, आंवला, बेल पत्थर और अशोक के पौधे लगाए गए। इस कड़ी में मटौर, सांघण और गांव सजूमा में पौधा रोपण किया गया।
पेड़ पौधे देते है शुद्ध हवा: डा. अजय सिंह
संवाद सहयोगी, ढांड:
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौल के प्रांगण में वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी डा. अजय सिंह शेर के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। जिसमें कई फलदार पेड़ भी लगाए गए। साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों के बीच पौधे का वितरण भी किया गया। इस मौके पर एसएमओ डा. अजय शेर ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए और मानव जीवन को बचाने के लिए पेड़-पौधा लगाना अति आवश्यक है। शुद्ध हवा लोगों को तभी मिल सकती है जब पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। डा. रामपाल ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्ष जरूरी है। प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन काल में कम से कम पांच वृक्ष जरूर लगाना चाहिए।
धेरडू के ध्रुव तीर्थ पर पौधा रोपण कार्यक्रम
संस, ढांड: गांव धेरडू में पर्यावरण स्वच्छता के उपलक्ष्य में ध्रुव तीर्थ परिसर में दर्जनों पेड़-पौधो का रोपण किया गया। इस मौके पर पूर्व सरपंच सेवा सिंह धेरडू ने कहा की पेड़-पौधो से स्वच्छ हवा मिलती है। साथ ही आस-पड़ोस क्षेत्र में शुद्ध वातावरण का माहौल बनता है, लोगों को अपने आवास एवं आस-पड़ोस में एक-एक पौधा लगाना चाहिए।
-----------------