विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सरपंची छोड़ दो, नहीं तो मार दिए जाओगे'; हरियाणा के कैथल में सरपंच को अमेरिका से आया फोन

Published: Mon, 09 Nov 2026 09:16 PM (IST)

कैथल के गांव बाकल के सरपंच नरेंद्र सिंह को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी ...और पढ़ें

सरपंच को अमेरिका से आया धमकी भरा फोन। सांकेतिक फोटो

सरपंच को अमेरिका से आया धमकी भरा फोन। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. सरपंच नरेंद्र सिंह को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी।

  2. धमकी देने वाले ने दो दिन में सरपंची छोड़ने को कहा।

  3. आरोपी ने खुद को एसके बाबा ग्रुप से जुड़ा बताया।

जागरण संवाददाता, कैथल। गांव बाकल के सरपंच नरेंद्र सिंह को विदेशी नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने सरपंच को दो दिन के अंदर सरपंची छोड़ने की चेतावनी दी। ऐसा नहीं करने पर हत्या करने की धमकी दी गई।

आरोपित ने खुद को एसके बाबा ग्रुप से जुड़ा बताते हुए सरपंच की हत्या के लिए सुपारी मिलने की बात भी कही। इस मामले में नरेंद्र सिंह ने पूंडरी थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

शिकायत में बताया कि चार नवंबर को दोपहर करीब 12:57 बजे उनके मोबाइल पर अमेरिका के नंबर से काल आई थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि बाकल की सरपंची छोड़ दो, तुम्हारे पास केवल दो दिन का समय है। यदि निर्धारित समय में सरपंची नहीं छोड़ी तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। फोन करने वाले ने खुद को एसके बाबा ग्रुप से जुड़ा बताया।

धमकी के बाद परिवार में डर का माहौल

उसने कहा कि उन्हें जान से मारने के लिए बड़ी रकम की सुपारी देने का आफर आया है। आरोपित ने धमकी देते हुए कहा कि हम जो बोलते हैं, वही करते हैं। इसके बाद उसने फोन काट दिया। धमकी मिलने के बाद सरपंच और उनका परिवार भयभीत है।

नरेंद्र सिंह ने आशंका जताई कि आरोपित या गिरोह के सदस्य उनके साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने और परिवार की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। पूंडरी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि सरपंच की तरफ से शिकायत मिली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।