Move to Jagran APP

पौधारोपण कर बचाया जा सकता पर्यावरण : रेखा

महिला सशक्तिकरण समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को महिला थाना पुलिस में पौधारोपण किया। महाशिवरात्रि के पर्व पर तुलसी का पौधा लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया। थाना प्रभारी रेखा रानी ने कहा कि पर्यावरण को तभी बचाया जा सकता है जब ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपे जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Jul 2019 08:09 AM (IST)Updated: Wed, 31 Jul 2019 08:09 AM (IST)
पौधारोपण कर बचाया जा सकता पर्यावरण : रेखा

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

महिला सशक्तिकरण समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को महिला थाना पुलिस में पौधारोपण किया। महाशिवरात्रि के पर्व पर तुलसी का पौधा लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया। थाना प्रभारी रेखा रानी ने कहा कि पर्यावरण को तभी बचाया जा सकता है, जब ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपे जाएंगे। पौधा लगाना जितना जरूरी है, उतना ही उसकी देखभाल करना है। उन्होंने कहा कि घर में कोई उत्सव मना रहे है तो उसकी शुरूआत पौधा रोपण से करें। पेड़ों को काटने की बजाए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। समिति की सदस्य सुमन शर्मा ने बताया कि इन दिनों मानसून के मौसम में समिति की तरफ से पौधा रोपण अभियान चलाया जा रहा है। पौधे लगाने के साथ-साथ पौधे वितरित भी किए जाते हैं। इस मौके पर ममता, मुकेश, सुमन व रानी मौजूद थी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.