Move to Jagran APP

मुंदड़ी में जल्द बनेगा संस्कृत विश्वविद्यालय

जागरण संवाददाता, कैथल : गांव मुंदड़ी में लवकुश की नौंवी जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Aug 2017 11:14 PM (IST)Updated: Mon, 07 Aug 2017 11:14 PM (IST)
मुंदड़ी में जल्द बनेगा  संस्कृत विश्वविद्यालय
मुंदड़ी में जल्द बनेगा संस्कृत विश्वविद्यालय

जागरण संवाददाता, कैथल : गांव मुंदड़ी में लवकुश की नौंवी जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शिरकत की। इस दौरान सुभाष हजवाना, रणधीर गोलन, राव सुरेंद्र ¨सह व लवकुश नवनिर्माण समिति की पदाधिकारियों ने महर्षि वाल्मीकि, सीता माता तथा लवकुश की मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम से पहले हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया। बेदी ने कहा कि गांव मुंदड़ी में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर शीघ्र ही संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसके लिए सरकार जल्द ही विधानसभा में प्रस्ताव पारित करेगी। विश्वविद्यालय के बनने से इस क्षेत्र के युवकों की प्रतिभा निखरने के साथ साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। लवकुश तीर्थ का विशेष महत्व है तथा यह तीर्थ देश भर में अलग पहचान रखता है।

loksabha election banner

भगवान वाल्मीकि ने इसी स्थान पर सीता माता को आश्रय दिया तथा इसी स्थान पर लवकुश शिक्षा दीक्षा प्रदान की गई। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा 48 कोस की परिधि में आने वाले तीर्थो में लवकुश तीर्थ का भी अपना अलग से स्थान व महत्व है। जिस प्रकार से धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र में मात्र कुरुक्षेत्र का नाम लेने से पुण्य व मोक्ष की प्राप्ति होती है, उसी प्रकार लवकुश तीर्थ से मानसिक व आध्यात्मिक शक्ति मिलती है। बेदी ने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की तरफ से हर संभव मदद दी जाएगी। भाजपा नेता राव सुरेंद्र ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के नाम से देश का दूसरा संस्कृत विश्वविद्यालय होगा। लवकुश तीर्थ के महत्व से संबंधित वेबसाईट बनने से यह तीर्थ विदेशों में भी पहचान बनाएगा तथा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। स्कूल की छात्रा पूजा ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ व हरियाणा की परंपराओं पर गीत प्रस्तुत करके लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक बनारसी दास, महेंद्र हंस, डॉ. आशुतोष भारद्वाज, मेहर ¨सह, मनोज, उदय ¨सह गोरा, बलवान ¨सह गोरा, रमेश, सतपाल चुघ, धर्मपाल गोंदर, जगदीप सांगवान, सुरेंद्र ढिलो, दौलता राम मौजूद रहे।

बाक्स

200 करोड़ की लागत

से बनेगा विश्वविद्यालय :

बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महर्षि वाल्मीकि के नाम पर बनाए जाने वाले संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए इस गांव को चुनने का मायने लवकुश तीर्थ की महत्ता है। मुंदड़ी गांव में महर्षि वाल्मीकि विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद अलग से नगर विकसित होगा। यह गांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के कारण कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होने से लोगों को सीधा लाभ होगा। विश्वविद्यालय की स्थापना पर 200 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।

बाक्स

भाजपा दे रही मेरिट के

आधार पर नौकरी :

बेदी ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी विभागों में मेरिट के आधार पर नौकरी दी जा रही हैं। अब एक गरीब परिवार का भी होनहार बच्चा सरकारी नौकरी के लिए हकदार है। मुख्यमंत्री खुद ईमानदार होने से गरीबों के उत्थान के लिए ऐसी योजनाएं शुरू कर रहे हैं, जिससे गरीबों का आर्थिक विकास हुआ है। ऐसे मुख्यमंत्री के हाथों में प्रदेश का भविष्य उज्जवल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.