मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
नगर पालिका कर्मचारी संघ की ब्लाक कमेटी ने राज्य कमेटी के आह्वान पर किया प्रदर्शन।
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 07:10 AM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 07:10 AM (IST)
जासं, कैथल : नगर पालिका कर्मचारी संघ की ब्लाक कमेटी ने राज्य कमेटी के आह्वान पर नप कार्यालय में प्रदर्शन किया। अध्यक्षता प्रधान महेंद्र बिडलान और संचालन सचिव विक्की टांक ने किया। राज्य उपमहासचिव शिवचरण और राजेंद्र ने बताया कि कुछ महीने पहले सरकार के साथ मांगों को लेकर समझौता हुआ था। 50 लाख रुपये विशेष आर्थिक सहायता और चार हजार रुपये महीना भत्ता देने की मुख्य मांग थी। सरकार इन मांगों को पूरा नहीं कर रही है। कर्मचारी सरकार के खिलाफ पर्चे भी बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो जल्द ही बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर विकास, जगदीश, राजेंद्र, गौरव, शीलू मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें