Move to Jagran APP

तीरंदाजी में देश को पहला कांस्य पदक दिलवाने वाले हरविदर को उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित

टोक्यो पैरालिपिक में तीरंदाजी के रिकर्व इवेंट में देश को पहला कांस्य पदक दिलवाने वाले हरविदर सिंह को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की तरफ से सम्मानित किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 08:00 AM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 08:00 AM (IST)
तीरंदाजी में देश को पहला कांस्य पदक दिलवाने वाले हरविदर को उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित
तीरंदाजी में देश को पहला कांस्य पदक दिलवाने वाले हरविदर को उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, कैथल : टोक्यो पैरालिपिक में तीरंदाजी के रिकर्व इवेंट में देश को पहला कांस्य पदक दिलवाने वाले हरविदर सिंह को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की तरफ से सम्मानित किया गया है। हरविदर कैथल जिले के छोटे से गांव अजीतनगर के रहने वाले हैं। इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हरविदर को जीत के लिए बधाई दे चुके हैं। हरियाणा सरकार की तरफ से रविवार को गुरुग्राम में पैरालिपिक में पदक लाने वाले खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और खेल मंत्री संदीप सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। हरविदर कैथल के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें उपराष्ट्रपति की तरफ से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान उन्हें ढ़ाई करोड़ रुपये का चेक मिला है। इसके साथ ही सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। हरविदर सिंह ने हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया है।

loksabha election banner

सरकार की तरफ से जो मान-सम्मान खिलाड़ियों को दिया जा रहा है यह काफी उत्साहित और गर्व के पल हैं। कई सालों तक कड़ी मेहनत करके पदक हासिल किया है। खिलाड़ियों को निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए और पूरी मेहनत करनी चाहिए। इस सफलता में कोच और स्वजनों का पूर्ण सहयोग रहा है। पदक जीतने के बाद हरविदर छह सितंबर को भारत लौटे थे और 11 सितंबर को कैथल आए थे। कैथल आने के बाद जिला प्रशासन और खेल विभाग की तरफ से हरविदर को सम्मानित किया गया था। बता दें कि इससे पहले भी हरविदर 2018 में हुई पैरा एशियन प्रतियोगिता में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलवा चुके हैं। अब हरविदर सिंह का लक्ष्य फरवरी 2022 में होने वाली विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक लाना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.