रिटायर्ड बैंक कर्मचारी के घर से लाखों रुपये का सामान चोरी
शनिवार रात को चोर पूंडरी स्थित हुडा कॉलोनी के एक घर से लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। यह मकान बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी भगवान दास दुआ का है। चोरी की सूचना मिलते ही डीएसपी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
संवाद सहयोगी, पूंडरी : शनिवार रात को चोर पूंडरी स्थित हुडा कॉलोनी के एक घर से लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। यह मकान बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी भगवान दास दुआ का है। चोरी की सूचना मिलते ही डीएसपी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
भगवान दास तीन दिनों से किसी काम से चंडीगढ़ गया हुआ था। घर की दूसरी मंजिल पर यूनियन बैंक में मैनेजर गंधर्व परिवार सहित रह रहा है। शनिवार को गंधर्व परिवार घर में नहीं था और किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर के बाहर गेट पर ताला लगा हुआ था। चोर दीवार फांद कर घर के अंदर घुसे और कटर से घर के अंदर दरवाजों पर लगे तालों को काटा। आवाज घर से बाहर न जाए इसके लिए बाल्टी में पानी की टोंटी चला दी थी।
चौकीदार चेतन ने बताया कि रात को करीब एक बजे के समय जब वह पहला चक्कर लगा रहा था तो पानी की आवाज नहीं थी। दूसरी बार जब गया तो घर से पानी की आवाज आ रही थी। रविवार को गंधर्व परिवार जब दोपहर करीब तीन बजे घर आया तो चोरी की जानकारी मिली। पुलिस को सूचना दी गई। घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।
बॉक्स
नुकसान का नहीं कोई आकलन
घर में नुकसान कितना हुआ है फिलहाल इसका कोई आकलन नहीं लग पाया है। मकान मालिक भगवान दास को चोरी की सूचना दे दी गई थी। घर आने के बाद ही चोरी के सामान की सही जानकारी मिल सकेगी। हालांकि बिखरे सामान में आभूषणों के खाली लिफाफे भी पड़े हुए थे।
बॉक्स : मौके से फिंगरप्रिंट लिए
डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि मकान में चोरी होने की सूचना मिली थी। एक्सपर्ट की टीम भेजी गई थी, जिसने मौके से ¨फगर¨प्रट लिए है। जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।