Move to Jagran APP

भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार में तेजी से हो रहा विकास कार्य : विधायक ईश्वर सिंह

हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनावों में चीका की जनता द्वारा रेखा रानी को चेयरपर्सन चुने जाने पर विधायक ईश्वर सिंह व नवनिर्वाचित चेयरपर्सन रेखा रानी ने कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 07:56 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 07:56 PM (IST)
भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार में तेजी से हो रहा विकास कार्य : विधायक ईश्वर सिंह

संवाद सहयोगी, गुहला चीका : हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनावों में चीका की जनता द्वारा रेखा रानी को चेयरपर्सन चुने जाने पर विधायक ईश्वर सिंह व नवनिर्वाचित चेयरपर्सन रेखा रानी ने कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त किया। अग्रवाल धर्मशाला चीका में आयोजित धन्यवाद सभा में चेयरपर्सन रेखा रानी ने उपस्थित जनसमूह का न केवल आभार व्यक्त किया, बल्कि उन्होंने चुनावी समर के दौरान जनता से किए गए वायदों को शत प्रतिशत पूरा करने के अपने संकल्प को भी दोहराया। विधायक ईश्वर सिंह ने डा. रेखा रानी को विजयी बनाने के लिए जनता के प्रयासों को जहां सराहा, वहीं यह भी भरोसा दिलाया कि शहर की मुखिया भाजपा-जजपा की मौजूदा सरकार में चल रहे विकास कार्यों को गतिमान बनाए रखने में भरपूर मददगार होगी। विधायक ने कहा कि पहली बार निकाय चेयरपर्सन के सीधे चुनाव से विजयी हुई रेखा रानी एक ताकतवर महिला के रूप में सामने आई है, जो शहर के लोगों की मूलभूत सुविधाओं को पर्याप्त मात्रा में मुहैया करवाने के साथ-साथ नगरीय सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान देगी। चेयरपर्सन रेखा रानी ने कहा कि अब चुनावी प्रक्रिया अतीत का एक हिस्सा बन गई है, उसे भुलाते हुए पूरे शहर वासियों को अपना एक परिवार मानकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से आगे बढ़ने का समय है। उन्होंने कहा कि उनकी जीत नगरवासियों की जीत है, उनके सहयोग के बिना आज ये कार्यक्रम कर पाना मेरे लिए शायद संभव नहीं था। मैं जनता की ऋणी रहूंगी और अब उनके इस ऋण को उतारने का सही समय आ गया है। इस अवसर पर हरियाणा डेयरी विकास संघ के चेयरमैन रणधीर सिंह, प्रो. रणधीर सिंह, अवतार सिंह, राजेश पिन्टू, रामचन्द्र शर्मा, कर्मवीर उर्फ लीला राम, रोशन लाल ढांडा, राजीव शर्मा, तरसेम गोयल, राजीव गर्ग, गोपाल कंबोज, चांदी राम, जगतार माजरी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.