Move to Jagran APP

सुबह हुई बरसात, दिनभर छाए रहे बादल

जागरण संवाददाता, कैथल : सोमवार को सुबह जिलेभर में हल्की बरसात हुई। बरसात होने के बाद दिनभर आसमान में

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Jun 2020 08:40 AM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2020 08:40 AM (IST)
सुबह हुई बरसात, दिनभर छाए रहे बादल
सुबह हुई बरसात, दिनभर छाए रहे बादल

जागरण संवाददाता, कैथल : सोमवार को सुबह जिलेभर में हल्की बरसात हुई। बरसात होने के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विज्ञानी के अनुसार अगले 24 घंटे में अच्छी बरसात होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा.रमेश वर्मा ने बताया कि मानसून की शुरुआत हो गई है। सोमवार को 10 एमएम बरसात होने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह बरसात धान की रोपाई के लिए फायदेमंद रहेगी। बता दें कि सोमवार को सुबह तीन बजे आसमान में बादल छा गए। तेज आंधी चली। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। जिसके बाद बरसात शुरू हो गई। बरसात होने के बाद किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। इस समय खेतों में धान की रोपाई चल रही है। हल्की बरसात से ही धान की फसल अच्छा फुटाव लेगी। बरसात होने से धान रोपाई के कार्य में तेजी आई है। खेतों में जगह-जगह धान लगाने वाली टोली दिखाई दी। वहीं रेलवे अंडरब्रिज में पानी भर गया वहां जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पानी निकालते हुए दिखे। पार्कों में रौनक बढ़ी

loksabha election banner

गर्मी से राहत मिलने के बाद मौसम सुहावना हो गया है। शहर के पार्कों में रौनक बढ़ी है। शहर के जवाहर लाल नेहरू पार्क, चिल्ड्रन पार्क, देवी लाल पार्क, हनुमान वाटिका में शाम के समय बच्चे दिखाई दिए। लोग सुहावने मौसम का आनंद उठाते नजर आए क्योंकि तीन-चार दिन पूर्व बरसात न होने के कारण लोग उमस से बेहाल हो गए थे। मौसम में बदलाव के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.