पब्लिक रिपोर्टर : सेक्टर 21 की सड़कों में गढ्डे, वाहन चालक हो रहे परेशान
हुडा सेक्टर 21 में सड़कों की हालत खराब है। सड़कों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। सेक्
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 01:13 AM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 01:13 AM (IST)
हुडा सेक्टर 21 में सड़कों की हालत खराब है। सड़कों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। सेक्टर के निर्माण के साथ ही ये सड़कें बनाई गई थी। तब से लेकर अब तक अब तक इन्हें दोबारा नहीं बनाया गया। सड़कों पर बजरी उखड़ चुकी है। वाहन चालकों को यहां से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहनों के फिसलने का डर रहता है। मुख्य सड़क के साथ-साथ छोटी सड़कों का भी यही हाल है। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देकर समस्या का प्रमुखता से समाधान करना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके।
- श्याम सैनी, स्थानीय निवासी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें