Move to Jagran APP

क्षेत्र में बाइक रैली निकालकर भाजपा की नीतियों का किया प्रचार

हलके के वरिष्ठ भाजपा नेता गगननाथ नागल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर नागल गांव से रवाना किया। यह रैली कई गांव गुजरती हुई वापस नागल में ही समाप्त हुई। इस रैली से भाजपा की नीतियों का प्रचार किया गया और लोगों को भाजपा का सदस्य बनने के लिए जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Jul 2019 09:58 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2019 09:58 AM (IST)
क्षेत्र में बाइक रैली निकालकर भाजपा की नीतियों का किया प्रचार
क्षेत्र में बाइक रैली निकालकर भाजपा की नीतियों का किया प्रचार

संवाद सहयोगी, सीवन : हलके के वरिष्ठ भाजपा नेता गगननाथ नागल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर नागल गांव से रवाना किया। यह रैली कई गांव गुजरती हुई वापस नागल में ही समाप्त हुई। इस रैली से भाजपा की नीतियों का प्रचार किया गया और लोगों को भाजपा का सदस्य बनने के लिए जागरूक किया गया।

loksabha election banner

गगननाथ नागल ने कहा कि आज भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता के कारण विपक्ष का प्रदेश से राजनीतिक वजूद ही समाप्त हो गया है। भाजपा के सदस्यता अभियान में हजारों लोग नए सदस्य बनाएं जा रहे है। सीएम मनोहर लाल की चलाई गई जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग का भला हो रहा है। प्रदेश का कोई भी ऐसा कोना नहीं है, जहां विकास कार्य न हो रहे हो। प्रदेश में अगली सरकार भी भाजपा की बनेगी। इस अवसर परदरबारा सिंह, काकू राणा, राजेश पंचाल, सिमरण गिल, निर्मल सिंह, धन सिंह, प्यारे लाल, ओम प्रकाश आदि मौजूद थे।

21 जुलाई को करनाल में होगा जनलोक परिर्वतन यात्रा का समापन : राणा

संस, सीवन : राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी के संयोजक शेरसिंह राणा ने बताया कि पार्टी के नेतृत्व में 2 जून से राष्ट्रवादी जनलोक परिर्वतन यात्रा निकाली जा रही है। अब तक पांच सौ गांवों में इस यात्रा से जनसंपर्क किया गया है। यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य महाराणा प्रताप के दिखाए मार्ग पर चल कर सर्व समाज को साथ लेकर क्षत्रिय समाज सहित सर्व समाज को उनकी संख्या के मुताबिक राजनीति और सरकारी सेवाओं में अधिकार दिलाना है। राणा ने बताया कि महाराणा प्रताप, आचार्य चाणक्य, माता पन्ना धाय, भामाशाह जैन निषादराज, पूंजा भील, हाकिम खान को अपना आदर्श महापुरुष मानती है। यह यात्रा पांच मुद्दों पर आधारित है। हरियाणा में सभी जातियों को उनकी संख्या के मुताबिक राजनीति भागीदारी मिले। 21 जुलाई को इस यात्रा का समापन करनाल के सेक्टर 12 हुडा मैदान में होगा। इस दिन एक रैली आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर शेर सिंह राणा, राजेन्द्र सिंह नरुका, युधिष्ठर सिंह सालवान, राम सिंह, गोल्डी राणा, प्रदीप राणा फरल, गौरव राणा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.