प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में प्रियंका, सुरभि और अमन की टीम रही प्रथम
जागरण संवाददाता, कैथल : इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के तत्वाधान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रश्नोतरी में अंग्रेजी विभाग की स्नातकोतर स्तर की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया
जागरण संवाददाता, कैथल :
इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के तत्वाधान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रश्नोतरी में अंग्रेजी विभाग की स्नातकोतर स्तर की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता की संयोजिका एकता चहल व मंजू ने बताया कि छात्राओं को कुल चार टीमों ए, बी, सी व डी में विभाजित किया गया। कुल चार चरणों के तहत प्रत्येक चरण में अंग्रेजी साहित्य व ग्रामर से संबंधित आठ-आठ प्रश्न पूछे गए। टीम ए में प्रियंका, सुरभि शर्मा, अमन, टीम बी में पूनम, सुमन, राशि, टीम सी में पुनीत, पूजा, सीमा व टीम डी में प्रियंका, शिखा व संगीता ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी के अंत में घोषित परिणामों में टीम ए विजयी रही। कॉलेज प्रबंधक समिति के उप प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि ¨हदी के बाद अंग्रेजी भारत में एक भाषा के रूप में अपना एक अलग महत्व रखती है, जिसका ज्ञान आधुनिक युग के लिए अनिवार्य है। कार्यवाहक प्राचार्या ¨डपल गोयल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं का ज्ञानवर्धन करती हैं। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिकाएं मोनिका, पूजा, सुमन, गीता, अंकिता व ज्योति मौजूद थी।