Move to Jagran APP

प्रयास संस्था ने जरूरतमंद लड़की की शादी में किया कन्यादान

प्रयास संस्था द्वारा शुरू किया गया जरूरतमंद लोगों के लिए सहायता का सिलसिला लगातार जारी है। इसमें संस्था के सदस्य लड़कियों की शादी में सहयोग राशि व सामान देकर उनकी आर्थिक मदद कर रहे है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 06:56 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 06:56 AM (IST)
प्रयास संस्था ने जरूरतमंद लड़की की शादी में किया कन्यादान

संस, राजौंद: प्रयास संस्था द्वारा शुरू किया गया जरूरतमंद लोगों के लिए सहायता का सिलसिला लगातार जारी है। इसमें संस्था के सदस्य लड़कियों की शादी में सहयोग राशि व सामान देकर उनकी आर्थिक मदद कर रहे है। संस्था अध्यक्ष हरीपाल फौजी ने बताया कि शनिवार को स्थानीय वार्ड नंबर आठ में एक गरीब कन्या की लड़की की शादी में कन्यादान के रूप में नकद राशि व अलमारी दी गई। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना, असहाय को सहारा देना व सामाजिक कार्यों पर बल देना है। इस दौरान उपाध्यक्ष सीमा भारद्वाज, मा. राजकमल, हंसराज, अनिल अरोड़ा, रोमी, मा. मनोज, राजा वर्मा, काका फौजी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.