रोडवेज हड़ताल के समर्थन में बिजली कर्मियों ने लगाए सरकार विरोधी नारे
हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन ने तीसरे दिन भी रोडवेज हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पिहोवा चौक स्थित विद्युत सदन के प्रांगण में करीब चार घंटे तक सरकार विरोधी नारे लगाए।
जासं, कैथल : हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन ने तीसरे दिन भी रोडवेज हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पिहोवा चौक स्थित विद्युत सदन के प्रांगण में करीब चार घंटे तक सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन की अध्यक्षता कर्मचारी नेता इकबाल चंदाना ने की व संचालन दिलबाग सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि जब तक रोडवेज कर्मियों की मांग पर सरकार सहमति नहीं देगी, वे भी समर्थन में हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को पूर्ण हड़ताल कर काम बंद किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने हनुमान वाटिका में बैठक कर हड़ताल का समर्थन किया। इसकी अध्यक्षता कर रहे रोडवेज तालमेल कमेटी के राज्य प्रधान विरेंद्र धनखड़ ने कहा कि सरकार रोडवेज कर्मियों के साथ ज्यादती कर 720 निजी बसों को ठेके पर लेने की सोच रही है, लेकिन वे रोडवेज का निजीकरण नहीं होने देंगे।
रोडवेज हड़ताल के समर्थन में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना
संस, राजौंद : रोडवेज कर्मचारी यूनियन के समर्थन में विद्युत प्रसारण निगम के कर्मचारियों ने सब डिविजन प्रागंण धरना दिया और नारेबाजी की। महासंघ के जिला उप प्रधान राकेश कोटड़ा ने एचएसइबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। सरकार का रवैया तानाशाही व कर्मचारी विरोधी है। यही कारण है आज हर विभाग का कर्मचारी सरकार के खिलाफ खड़ा हो चुका है। सरकार ने दमनकारी नीतियों को वापस नहीं लिया तो निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर हरि ¨सह, सुनील, ओमप्रकाश, मुकेश, मनजीत, रामकरण, धर्मबीर, अनिल, कृष्ण, सुनील, मनोज, शमशेर, वीरेंद्र, कुलदीप, मनजीत मौजूद थे।
विभागों का निजीकरण करने
में लगी सरकार : प्रेम
संस, सीवन : हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर तीसरे दिन भी बिजली बोर्ड के प्रांगण में कर्मचारियों ने नारेबाजी की। अध्यक्षता ब्लाक प्रधान श्रीनिवास ने की व मंच संचालन अनिल अलेवा ने किया। कर्मचारी नेता प्रेम चंद व रमेश कुमार ने कहा कि सरकार सभी विभागों का निजीकरण करने में लगी हुई है ताकि अपने चहेतों को लाभ पहुंचाया जा सके। इसे किसी भी कीमत पर सहन नही किया जाएगा।