स्कूल के पास फैली जलखुंभी से विद्यार्थी परेशान
राजकीय माध्यमिक विद्यालय बिरथे बाहरी में फैली जलखुंभी विद्यार्थियों के लिए परेशानी बनी हुई हैं। जलखुंभी में जहरीले कीड़े पनप रहे हैं। बरसात के मौसम में पानी भर जाने के कारण परेशानी बढ़ जाती है।
संस, राजौंद : राजकीय माध्यमिक विद्यालय बिरथे बाहरी में फैली जलखुंभी विद्यार्थियों के लिए परेशानी बनी हुई हैं। जलखुंभी में जहरीले कीड़े पनप रहे हैं। बरसात के मौसम में पानी भर जाने के कारण परेशानी बढ़ जाती है। स्कूल के अध्यापक कई बार इस समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन न तो पंचायत और न ही प्रशासन समस्या का समाधान करवा रही है। अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल में भेजते समय भय बना रहता है। अभिभावकों ने कहा कि अब स्कूल का अवकाश चल रहा है। इस समय में प्रशासन आसानी से इस समस्या का समाधान करवा सकता है। कुछ ही दिनों में बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और ऐसे में परेशानी बढ़ सकती है। -------