Move to Jagran APP

बीजेपी की नीतियों से प्रदेश की जनता संतुष्ट : सैनी

सांसद नायब सैनी ने बृहस्पतिवार को गुहला में पार्टी के नए सदस्य बनाने को लेकर चलाए गए अभियान के कार्यक्रम में शिरकत की। सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज समूचे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसके लगभग 11 करोड़ सदस्य हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 08:55 AM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 06:35 AM (IST)
बीजेपी की नीतियों से प्रदेश की जनता संतुष्ट : सैनी

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका :

loksabha election banner

सांसद नायब सैनी ने बृहस्पतिवार को गुहला में पार्टी के नए सदस्य बनाने को लेकर चलाए गए अभियान के कार्यक्रम में शिरकत की। सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज समूचे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके लगभग 11 करोड़ सदस्य हैं।

हरियाणा प्रदेश में बीजेपी सरकार की नीतियों से समूचे प्रदेश की जनता संतुष्ट है, जिन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में दस की दस सीटें जितवाकर इस बात पर मोहर लगाई है। हरियाणा में 30 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जोकि लक्ष्य से भी पार होगा। सांसद गुहला व चीका में सदस्यता अभियान के तहत मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने लोगों के पार्टी सदस्यता फार्म भी भरे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मांगे राम जिदल ने की। सांसद नायब सैनी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी समय समय पर सदस्यता अभियान चलाती है। इस मौके पर बलवंत चौहान, चेयरमैन नेत्रपाल शर्मा, महामंत्री वेद कांबोज, ओम प्रकाश गोयल, दिनेश शर्मा, रजनीश गुप्ता, मंगत राम संधू, सरपंच गुरप्रीत गोपी, रामदिया नंबरदार, डॉ. सुनील, कुलवंत, कुमारी संगीता, जय प्रकाश, निर्भय ओलख, देवेंद्र हंस, संजय सैनी, सुखबीर ईशाक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

-------------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.