Move to Jagran APP

बदबूदार पानी पीने के लिए लक्ष्मी विहार के लोग मजबूर

वार्ड नंबर पांच में स्थित लक्ष्मी विहार कालोनी के लोग बदहाल जीवन जीने को मजबूर हैं पिछले करीब एक माह से सीवरेज समस्या के कारण पिछले एक महीने से बदबूदार पानी पीने के लिए मजबूर हैं। कालोनी में स्थित 250 से अधिक घरों की 1500 से अधिक आबादी परेशान हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 09:30 AM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 09:30 AM (IST)
बदबूदार पानी पीने के  लिए लक्ष्मी विहार के लोग मजबूर
बदबूदार पानी पीने के लिए लक्ष्मी विहार के लोग मजबूर

जागरण संवाददाता, कैथल:

loksabha election banner

वार्ड नंबर पांच में स्थित लक्ष्मी विहार कालोनी के लोग बदहाल जीवन जीने को मजबूर हैं, पिछले करीब एक माह से सीवरेज समस्या के कारण पिछले एक महीने से बदबूदार पानी पीने के लिए मजबूर हैं। कालोनी में स्थित 250 से अधिक घरों की 1500 से अधिक आबादी परेशान हैं।

बृहस्पतिवार को दैनिक जागरण की टीम ने वार्ड का दौरा कर जागरण आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं जानी। इस दौरान लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष जताया। लोगों का आरोप है कि विभाग को बार बार शिकायत देने के बावजूद उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ हैं। कालोनी के लोगों ने कहा कि वार्ड में बदहाल सीवरेज की समस्या से यहां पर पानी भी गंदा सप्लाई हो रहा रहा है। यहां पर न तो वार्ड का पार्षद सुध लेने के लिए के पहुंचा है और न ही जन स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी ने इसका समाधान करने के लिए दौरा किया है।

ओवरफ्लो हुए सीवर की समस्या

वार्ड के सतीश कुमार ने बताया कि कालोनी में ओवरफ्लो हुए सीवरेज की समस्या से आ रहे गंदे पानी के कारण बीमारियां फैलने का भय बना है। इस समय गर्मियों का मौसम चल रहा हैं। गंदे पानी में मच्छरों के कारण डेंगू और मलेरिया जैसी बिमारियों के फैलने का खतरा अधिक बना है। विभाग को इस समस्या के समाधान के लिए सीवरेज की समस्या का समाधान करना चाहिए।

सीवर के ढक्कन टूट चुके

कालोनी की महिला करमो देवी ने बताया कि कालोनी की अधिकतर सभी गलियों में सीवरेज ढक्कन टूट चुके है। जिस कारण कालोनी के लोगों को बड़े हादसे होने का भी भय बना रहता है। इस समस्या को लेकर कालोनी के लोग जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसके समाधान की गुहार लगा चुके हैं। जिस पर अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।

अधिकारियों ने नहीं किया समस्या का समाधान

वार्ड नंबर पांच के पार्षद संजय भौरिया ने बताया कि इस समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन अधिकारियों ने समस्या का कोई समाधान नहीं किया है। इस समस्या पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दोबारा मिला जाएगा। यदि इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होता तो डीसी को शिकायत दी जाएगी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.