भाजपा की नीतियों से हर वर्ग को मिल रहा फायदा : वजीरखेड़ा
भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पार्षद शकुंतला वजीरखेड़ा ने बृहस्पतिवार को बालू गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान सदस्यता अभियान चला काफी लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का काम किया।
जासं, कैथल : भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पार्षद शकुंतला वजीरखेड़ा ने बृहस्पतिवार को बालू गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान सदस्यता अभियान चला काफी लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का काम किया। शकुंतला ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आज हर वर्ग खुश है। पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश के हर जिले में विकास की गंगा बह रही है। सीएम ने किसी भी जिले के साथ कभी कोई भेदभाव नहीं किया है। यही कारण है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी दस सीटें जीतवाने का काम जनता ने किया। अब आने वाले विस चुनाव में भी जो 75 प्रतिशत का लक्ष्य रखा हुआ है, उसे हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के हितों का ख्याल रखते हुए भाजपा ने काम किया है। युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर बिना खर्ची व पर्ची के रोजगार दिया है। इस दौरान ग्रामीणों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया गया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप