Move to Jagran APP

पवन कौल को किया समाजसेवा के कार्यों के लिए सम्मानित

निर्मल समाज वेलफेयर सोसायटी की ओर से समाज सेवा अवार्ड समारोह में पवन कौल को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया। सोसाइटी ने पवन कौल को स्मृति चिह्न एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 10:10 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 10:10 AM (IST)
पवन कौल को किया समाजसेवा  के कार्यों के लिए सम्मानित
पवन कौल को किया समाजसेवा के कार्यों के लिए सम्मानित

संस, ढांड : निर्मल समाज वेलफेयर सोसायटी की ओर से समाज सेवा अवार्ड समारोह में पवन कौल को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया। सोसाइटी ने पवन कौल को स्मृति चिह्न एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। निर्मल दहिया ने बताया कि पवन कौल ने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा, नारी सशक्तीकरण, पौधा रोपण एवं स्वछता अभियान में अपना विशेष योगदान दिया है। जिसकी बदौलत आज उन्हें संस्था ने सम्मानित किया है।

loksabha election banner

चुनाव जीतने के लिए बूथ को मजबूत करें कार्यकर्ता : मुख्त्यार सिंह

संस, ढांड : गांव कौल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक राजेंद्र फौजी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विशेष तौर पर पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुख्त्यार सिंह साकरा ने मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर चर्चा की। मुख्त्यार साकरा ने बूथ स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ें और बूथ स्तर तक पार्टी के सदस्यों की टीम बनाए। जिले के सभी मंडलों में बूथ स्तर तक अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के गठन का कार्य जोरों पर है। संगठन के निर्देश पर जिले के सभी बूथों पर संगठन में कार्यकर्ता जोड़कर मजबूती से चुनाव मैदान में सैनिक की तरह उतरेंगे और जीत भाजपा की होगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष एवं चेयरमैन ईश्म सिंह साकरा, पूर्व सरपंच शमशेर जडौला, दिनेश शर्मा, सतपाल राणा, भाग सिंह, ईश्म सिंह कौल, रमेश कौल, राम मेहर कौल मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.