परविद्र सिंह का भारतीय सेना में चयन
गांव बदसुई निवासी परविद्र सिंह का भारतीय सेना में चयन हुआ है। परविद्र सिंह पिछले कई वर्षों से एथलेटिक्स कोच सतनाम सिंह की देखरेख में अभ्यास करता आ रहा था।
संवाद सहयोगी, गुहला चीका : गांव बदसुई निवासी परविद्र सिंह का भारतीय सेना में चयन हुआ है। परविद्र सिंह पिछले कई वर्षों से एथलेटिक्स कोच सतनाम सिंह की देखरेख में अभ्यास करता आ रहा था। परविद्र सिंह की इस सफलता से अभ्यास कर रहे युवाओं नया जोश भर गया है। एथलेटिक्स कोच सतनाम सिंह ने बताया कि कोविड-19 के चलते जब हर किसी के सामने रोजगार की समस्या खड़ी होती जा रही है, ऐसे समय में परमिद्र सिंह का सेना में चयन होना खुशी की बात है। परमिद्र सिंह पिछले चार वर्षों से सुबह शाम कड़ा अभ्यास करता आ रहा था। उनकी मेहनत आखिर रंग लाई और उनका भारतीय सेना के हैदराबाद सेंटर में क्लर्क के पद पर सिलेक्शन हुआ है। उन्होंने बताया कि खेलों के माध्यम से सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं की संख्या बढ़कर 132 हो गई है।