जीएसटी लॉग इन में पानीपत टॉप पर, अंबाला का दूसरा स्थान
हरियाणा में व्यापारियों में जीएसटी को लेकर भ्रांतियां दूर हो रही हैं। इससे जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए लाॅगइन करने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इसमें पानीपत टॉप पर है।
जेएनएन, कैथल। देश के साथ हरियाणा में भी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू हो चुका है। सामान्य करदाता से जीएसटी करदाता में माइग्रेट होने को लेकर शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन 30 जून तक लॉग इन करने वालों का आंकड़ा 75 फीसद को पार कर चुका था। वैसे तो प्रदेश में 22 जिले ही हैं, लेकिन आबकारी एवं कराधान विभाग ने प्रदेश को 27 जिलों में विभाजित कर रखा है। फरीदाबाद और गुरुग्राम के चार-चार सेक्टर बनाए गए हैं।
अभी तक 75 फीसद से ज्यादा ने किया लॉग इन, 58 फीसद का हो चुका पंजीकरण
पानीपत में सबसे ज्यादा व्यापारियों ने जीएसटी के तहत पंजीकरण कराया। लॉग इन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जीएसटी पंजीकरण हाेता है। आबकारी एवं कराधान आयुक्त एएस कटारिया ने बताया कि लोगों में अब जीएसटी को लेकर पैदा भ्रांतियां खत्म हो रही हैं। उसके चलते लॉग इन का आंकड़ा यहां तक पहुंचा है। यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: जीएसटी की उलझन का हल : मैनुअल बिल भी काटें, डिटेल अपलोड करें
भले ही 20 लाख रुपये के टर्न ओवर वाले व्यापारियों को पंजीकरण के लिए छूट दी गई है, लेकिन जिस तरह की व्यवस्था जीएसटी में रहेगी, उसके कारण इस लिमिट में आने वाले छोटे व्यापारी भी आकर्षित होंगे। यह उनके लिए फायदेमंद भी होगा, क्योंकि टैक्स को एडजस्ट करने के लिए यह जरूरी हो जाएगा।
जिलावार जीएसटी पंजीकरण
जिला कुल आइडी पंजीकृत लॉग इन
अंबाला 15301 7780 10593
भिवानी 9347 5161 6669
फरीदाबाद पूर्वी 9020 5688 7134
फरीदाबाद उत्तरी 9360 5878 7284
फरीदाबाद दक्षिणी 7206 4471 5494
फरीदाबाद पश्चिमी 11557 6857 8718
यह भी पढ़ें: 15 फीसद छूट के साथ बकाया गृह कर चुकाने का एक और मौका
फतेहाबाद 6626 3170 5333
गुरुग्राम पूर्वी 10425 6068 7891
गुरुग्राम उत्तरी 13359 8057 10160
गुरुग्राम दक्षिणी 8040 4698 5914
गुरुग्राम पश्चिमी 7140 4447 5609
हिसार 12815 7082 9821
जगाधरी 12840 8235 10609
झज्जर 6702 4157 4948
जींद 8223 3221 5001
कैथल 7494 4375 5249
करनाल 14346 8694 10551
कुरुक्षेत्र 8062 4980 6349
मेवात 2252 1072 1571
महेंद्रगढ़ 3989 2371 3077
पलवल 4828 2888 3767
पंचकूला 7149 4669 5927
पानीपत 15134 8727 11313
रेवाड़ी 7092 4473 5654
रोहतक 7752 4237 5401
सिरसा 10652 5676 8098
सोनीपत 12962 7587 9984
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।