अनाज मंडी में धान की आवक जोरों पर
नई अनाज मंडी में धान की आवक जोरों पर है। एक सप्ताह पहले शुरू हुई कंबाइन की कटाई से निकाली गई 1509 धान के दाम में 100 रुपये की तेजी आई है। इसके साथ ही हाथ से निकाली गई धान 2650 रुपये प्रति क्विटल बिक रही है। धाम के यह दाम मिलने से किसान काफी उत्साहित हैं।
जागरण संवाददाता, कैथल :
नई अनाज मंडी में धान की आवक जोरों पर है। एक सप्ताह पहले शुरू हुई कंबाइन की कटाई से निकाली गई 1509 धान के दाम में 100 रुपये की तेजी आई है। इसके साथ ही हाथ से निकाली गई धान 2650 रुपये प्रति क्विटल बिक रही है। धाम के यह दाम मिलने से किसान काफी उत्साहित हैं। अब 15 दिन के भीतर ही पीआर की खरीद भी शुरू हो जाएगी। मंडी में कुछ सुविधाएं न होने के कारण किसानों को दिक्कत आ रही है। बता दें कि अभी तक धान की खरीदारी राइस मिलरों की तरफ से नहीं हुई है, आढ़ती अपने स्तर धान को खरीद रहे हैं। अभी अगले 15 दिनों तक मंडी में 1509 धान की किस्म की ही आवक होगी। इसके बाद एक अक्टूबर से सरकार की ओर से पीआर धान की खरीद शुरू हो जाएगी। एक सप्ताह में नई अनाज मंडी में 15 हजार से अधिक बोरियों की धान की आवक हो चुकी है।
बॉक्स :
अभी भी समस्याएं बरकरार : मित्तल
नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मित्तल ने बताया कि मंडी में धान का सीजन शुरू होने के बाद अभी कई समस्याएं मंडी में हैं, जिसका कोई समाधान नहीं करवाया जा रहा है। सीजन के पूरी तरह से शुरू होने के बाद यहां पर एक मोटरसाइकिल निकालने की जगह नहीं बचती। सीजन शुरू होने के बाद काफी परेशानी होगी, मार्केट कमेटी जल्द ही वहां से गेंहू को उठवाना चाहिए।