विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैथल में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे पर नाचने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

Published: Wed, 25 Nov 2026 03:21 PM (IST)

कैथल के पबनावा गांव में एक शादी समारोह में डीजे पर नाचते समय हुए झगड़े के बाद तनिष नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं और पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

कैथल में युवक की चाकू गोदकर हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

कैथल में युवक की चाकू गोदकर हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. पबनावा गांव में शादी समारोह में डीजे पर झगड़ा हुआ

  2. झगड़े के बाद तनिष को चाकू से गोदकर मार डाला गया

  3. मृतक के भाई ने जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत की

संवाद सहयोगी, ढांड। गांव पबनावा में सोमवार रात के समय एक शादी समारोह में डीजे पर नाचते हुए झगड़ा हो गया। इससे क्रोधित होकर कुछ युवाओं ने गांव के तनिष की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस की सहायता से स्वजन घायल तनिष को इलाज के लिए कैथल अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्वजन ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी व लगभग तीन महीने की एक बेटी, एक छोटा भाई और माता-पिता को छोड़ गया। बताया जा रहा है की तनिष विदेश में भी दो वर्ष रहकर आया है।

अब गांव में ही गाय की डेयरी चला रहा था। उसको क्या मालूम था कि उसके साथ ऐसे खुशी के माहौल में दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा। उसकी पत्नी का भी रो-रो कर बुरा हाल है जिसकी दुनिया उजड़ चुकी है।

मृतक के भाई को दी जान से मारने की धमकी

पुलिस को दी शिकायत में मृतक तनिष के भाई लविश ने बताया कि उनके परिवार में शादी थी। जिसमें मैं और मेरा भाई तनिष स्वजन सहित रात के समय शादी समारोह में शामिल थे। डीजे पर नाच गाकर खुशियां मनाई जा रही थी।

मेरे भाई तनिष का पांव नीरज पबनावा के पांव पर रखा गया। इससे नीरज और उसके दोस्तों ने लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। स्वजन व रिश्तेदारों के बीच बचाव करने से झगड़ा शांत हो गया। मैं और मेरा भाई वहां से अपने घर के लिए चल दिए। बीच रास्ते में मैं शौच के लिए रुक गया।

आगे आगे चल रहे मेरे भाई पर नीरज पबनावा अपने दोस्तों के साथ तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर मैं जैसे ही बचाव में दौड़ा तो नीरज व उसके दोस्तों ने मुझे धमकी देते हुए वहां से यह कह कर चले गए कि भविष्य में तुझे भी अकेला पाकर इसी तरह खत्म कर देंगे। तनिष की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।