Move to Jagran APP

भ्रूण हत्या मामले में एक और फर्जी डाक्टर काबू

जागरण संवाददाता, कैथल : प्रतिबंधित दवाइयों के जखीरे के साथ चीका के बलबेहड़ा गांव से गिरफ्त

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 May 2017 11:21 PM (IST)Updated: Tue, 02 May 2017 11:21 PM (IST)
भ्रूण हत्या मामले में एक और फर्जी डाक्टर काबू
भ्रूण हत्या मामले में एक और फर्जी डाक्टर काबू

जागरण संवाददाता, कैथल : प्रतिबंधित दवाइयों के जखीरे के साथ चीका के बलबेहड़ा गांव से गिरफ्तार की गई नर्स के रिमांड के बाद दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मामले में महिला का पति पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब थाना चीका पुलिस ने सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी एक अन्य फर्जी डॉक्टर शकिल अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। नर्स की गिरफ्तारी के बाद इसके तार कई राज्यों से जुड़े पाए गए। सभी आरोपी कई राज्यों में भ्रूण हत्या के रैकेट चला रहे थे।

loksabha election banner

पुलिस अधीक्षक सुमेर प्रताप ¨सह ने बताया कि थाना चीका के सब इंस्पेक्टर सुल्तान ¨सह ने आरोपी शकिल अहमद को आइएमसीए एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 20 अप्रैल को उप सिविल सर्जन कैथल डॉ. नीलम कक्कड़ ने पुलिस टीम के साथ मिलकर गांव बलबेहडा की सरकारी इमारत से महिला मरीज भेजकर दसवीं पास एक फर्जी महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया था। जो अवैध रूप से प्रेक्टिस करते हुए प्रतिबंधित दवाइयां बेचने का काम कर रही थी। महिला अन्य अवैध कार्यों को भी अंजाम दे रही थी।

इसकी शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग ने टीम का गठन कर महिला को दवाइयों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया था। इसका महिला के पास कोई रिकार्ड नहीं था। नकली महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया तो मामला भ्रूण हत्या का निकला। इसमें महिला के तार कई अन्य राज्यों से भी जुड़े हुए थे। मामले में महिला का पति भी इस गोरखधंधे में संलिप्त पाया गया। जिसको पुलिस पहले की गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी महिला दंपती भ्रूण जांच व भ्रूण हत्या जैसे अनैतिक कार्य को अंजाम देने के लिए बिचौलिए की भूमिका निभाते हुए नकदी मरीजों से नकदी वसूलते थे। सुल्तान ¨सह ने कहा रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ के बाद मामले में कई ओर गिरफ्तारियां और खुलासे हो सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.