Move to Jagran APP

धनतेरस पर सज गए बाजार गिफ्ट गैलरियों में रौनक

धनतेरस पर ग्राहकों के स्वागत के लिए बाजार सजकर तैयार हैं। नोटबंदी व जीएसटी लागू होने के बाद मंदे की चपेट में आए बाजारों में दीपावली से पहले फिर रौनक लौट आई है। सोमवार को धनतेरस का त्योहार है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 06:45 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 06:45 PM (IST)
धनतेरस पर सज गए बाजार  गिफ्ट गैलरियों में रौनक
धनतेरस पर सज गए बाजार गिफ्ट गैलरियों में रौनक

जागरण संवाददाता, कैथल : धनतेरस पर ग्राहकों के स्वागत के लिए बाजार सजकर तैयार हैं। नोटबंदी व जीएसटी लागू होने के बाद मंदे की चपेट में आए बाजारों में दीपावली से पहले फिर रौनक लौट आई है। सोमवार को धनतेरस का त्योहार है। कार्तिक महीने की त्रयोदशी को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। दीपावली से दो दिन पहले के इस पर्व पर मां लक्ष्मी के साथ भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नया सामान खरीदने से धन 13 गुना बढ़ जाता है। इस दिन सोना और चांदी जैसी धातुओं को खरीदना अच्छा माना जाता है। इस मौके पर लोग धन की वर्षा के लिए नए बर्तन और आभूषण खरीदते हैं।

loksabha election banner

धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। यही कारण है दुकानदार और बड़ी कंपनियां इस मौके का भरपूर लाभ उठाते हैं। दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस के स्वागत को लेकर लोग भी खरीदारी करने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए बर्तन बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल, ज्वैलरी, गारमेंट और गिफ्ट गैलरियों में रौनक छाई हुई है। धनतेरस के दिन से ही दीपावली पर्व की शुरुआत होती है तथा शगुन के तौर पर हर व्यक्ति बर्तनों से लेकर अन्य जरूरत के सामान खरीदना शुरू कर देता है।

बॉक्स

बाजार में बढ़ने लगी ग्राहकों की भीड़

धनतेरस को व्यापारी और छोटे छोटे दुकानदार ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को रंगबिरंगी लाइटों और सामान से सजा दिया है। लोग आभूषण, बर्तन व खासकर नए वाहनों की खरीदारी के लिए धनतेरस का इंतजार करते हैं। इस दिन के लिए कई लोगों ने पहले ही वाहनों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की बु¨कग करवा ली है। लोगों का मानना है कि धनतेरस पर शगुन के रूप में बर्तन खरीदने की परंपरा निभाई जाती है। दुकानदार भी मान रहे हैं कि धनतेरस से दीपावली तक लोग खूब बर्तन खरीदेंगे। इसके अलावा बाजार में जगह-जगह झालर भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। बिजली और रंग बिरंगे कागजों और धागों के बने तोरण बिक रहे हैं। गिफ्ट गैलरियों में आकर्षक फैंसी लाइट, क्रॉकरी, टेडी बियर, कैंडल को सजाया गया है।

बॉक्स

सोने के भाव अधिक होने से

चांदी के सिक्कों की रहती मांग

-सोने का भाव 32 से 33 हजार के बीच है। सोने के भाव अधिक होने से मध्यमवर्गीय परिवार चांदी के सिक्कों की खरीद करता है। यही कारण है कि आभूषण की दुकानों पर चांदी के सिक्के तैयार किए जा रहे हैं। शहर में सर्राफा बाजार को मुख्य रुप से सजाया गया है। सर्राफा बाजार सहित अंबाला रोड पर वाहनों की एजेंसियों और रेडीमेड शोरूम भी स्वागत को तैयार हैं।

लोगों में विशेष उत्साह : अरूण

सोना व्यापारी अरूण सर्राफ ने बताया कि धनतेरस पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह दिखने को मिल रहा है। एक दिन पहले ही लोग खरीदारी को लेकर बाजारों में पहुंच रहे हैं। इस दिन खरीदारी शुभ मानी जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.