अफसर व्यवहार कुशल होकर प्राथमिकता से निपटाए जनता के कार्य : ईश्वर सिंह
डीएवी कॉलेज चीका में सुशासन दिवस पर उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हलका विधायक ईश्वर सिंह ने की। ईश्वर सिंह ने कहा कि अफसरों को व्यवहार कुशल होकर परिपक्वता के साथ आमजन की समस्याओं का निपटारा करना चाहिए
संवाद सहयोगी, गुहला चीका :
डीएवी कॉलेज चीका में सुशासन दिवस पर उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हलका विधायक ईश्वर सिंह ने की। ईश्वर सिंह ने कहा कि अफसरों को व्यवहार कुशल होकर परिपक्वता के साथ आमजन की समस्याओं का निपटारा करना चाहिए। अगर अधिकारी सही मायनों में जनसाधारण की मुश्किलों को आसान कर पाते हैं तो वह वास्तविक सुशासन का एक परिचय है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस है जिससे हम सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं। आज ही पंडित मदन मोहन मालवीय का भी जन्म दिन है, जिन्होंने आजादी के आंदोलन में भाग लिया था। इस मौके पर एसडीएम शशि वसुंधरा, डीएसपी किशोरी लाल, नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजकुमार चानना, नगरपालिका सचिव सुशील कुमार, चेयरपर्सन प्रतिनिधि राजेश पिटू, खंड शिक्षा अधिकारी गोपी चंद निबराण, पार्षद गुरजंट सिंह, सूरता राम शर्मा, राजेश ठाकुर मौजूद थे।