हरियाणा में महिला आयोग चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी की फेसबुक पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने दर्ज किया FIR
राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी की फेसबुक पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। शर्मा सुशील ...और पढ़ें

महिला आयोग की चेयरपर्सन की फेसबुक पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज। फाइल फोटो
HighLights
महिला आयोग चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी की फेसबुक पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी
शर्मा सुशील नामक आईडी से किया गया आपत्तिजनक कमेंट
पूंडरी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
जागरण संवाददाता, कैथल। राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी की फेसबुक पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। महिला सम्मान से संबंधित पोस्ट पर एक व्यक्ति ने अपशब्द लिख दिए। कमेंट शर्मा सुशील नाम की फेसबुक आईडी से किया गया है।
अभी तक आरोपित की पहचान नहीं हो पाई है। चेयरपर्सन की शिकायत पर पूंडरी थाना पुलिस ने आईडी संचालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कमेंट करने वाला व्यक्ति पूंडरी एरिया का रहने वाला है।
शिकायत में बताया कि उन्होंने नौ नवंबर को माता के मंदिर में जाने के बाद अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से महिला सम्मान को लेकर एक पोस्ट साझा की थी। इस पर शर्मा सुशील नाम की आईडी से अभद्र भाषा में कमेंट किया गया। इंटरनेट मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से उनकी व्यक्तिगत गरिमा, प्रतिष्ठा और संवैधानिक पद की मर्यादा को ठेस पहुंची है।
पुलिस अब संबंधित फेसबुक आईडी के माध्यम से कमेंट करने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है। महिला सम्मान को लेकर उषा प्रियदर्शी ने एक वीडियो बनाकर भी जारी की थी। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि महिला आयोग की चेयरपर्सन की तरफ से इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी।