गंदे पानी की निकासी नहीं सफाई व्यवस्था भी बदहाल
गांव शक्तिनगर में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। गांव में न तो गंदे पानी की निकासी का कोई प्रबंध है और न ही सफाई व्यवस्था ठीक है। गंदा पानी नालियों से ओवरफ्लो होकर गलियों और खाली पड़े प्लाटों में जमा हो गया है। सीवरेज ब्लॉक पड़े है और कई जगहों से लीक हैं।
जागरण संवाददाता, कैथल :
गांव शक्तिनगर में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। गांव में न तो गंदे पानी की निकासी का कोई प्रबंध है और न ही सफाई व्यवस्था ठीक है। गंदा पानी नालियों से ओवरफ्लो होकर गलियों और खाली पड़े प्लाटों में जमा हो गया है। सीवरेज ब्लॉक पड़े है और कई जगहों से लीक हैं। लीकेज से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। गलियों में लाइटों का प्रबंध नहीं होने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार संबंधित अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।
बॉक्स
छह हजार से ज्यादा आबादी परेशान
निकासी का प्रबंध नहीं होने से गांव की छह हजार से ज्यादा आबादी परेशान है। ग्रामीणों ने बताया कि गत चुनावों के बाद से गांव को सुविधा के नाम पर आज तक उन्हें कुछ नहीं मिला है। यहां तक कि सरकारी सेवाओं में भी ग्रामीणों की संख्या न के बराबर है। ज्यादातर लोग मजदूर तबके से जुड़े हैं। गांव की साक्षरता दर 70 प्रतिशत के करीब है। विकास की ओर ध्यान देने की जरूरत है।
बॉक्स
पिछले दो साल से है
निकासी की समस्या
ग्रामीण राहुल कुमार ने बताया कि निकासी की समस्या गांव में पिछले कई वर्षों से हैं। दो साल से तो खाली पड़े प्लाटों में जमा गंदा पानी सड़ रहा है। । मच्छर और अन्य जीव लोगों के घरों में घुस जाते हैं। बदबू के कारण ग्रामीणों को बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। जल्द ही वे समस्या को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिलेंगे।
बॉक्स
सीवरेज लीक होने से गलियों
में बीच में बने गड्ढे :
ग्रामीण रामेश्वर ने बताया कि सीवरेज लीक होने से गलियों में गड्ढे बन गए हैं। उनमें हर समय गंदा पानी जमा रहता है। गलियों में लाइट न होने से रात के अंधेरे में कई बार दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। धीरे-धीर ये गड्ढे पहले से बड़े हो रहे हैं। अगर जल्द लीकेज करो रोका नहीं गया तो पूरी गली में गंदा पानी भर जाएगा।
बॉक्स
अधिकारियों से मिलकर
करवाएंगे समाधान
ग्राम पंचायत शक्तिनगर के सरपंच संजीव कुमार ने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए वे जल्द ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से मिलेंगे। गांव में निकासी व लाइटों की व्यवस्था के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।