सफाई नहीं होने से गंदगी से अटी गांव की सड़कें
गांव पट्टी अफगान में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की मुख्य सड़क पर सफाई का समुचित प्रबंध नहीं है। सड़कों के किनारे गोबर और गंदगी के ढेर लगे हैं।
जागरण संवाददाता, कैथल :
गांव पट्टी अफगान में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की मुख्य सड़क पर सफाई का समुचित प्रबंध नहीं है। सड़कों के किनारे गोबर और गंदगी के ढेर लगे हैं। ऐसे ही हालात सीवरेज व्यवस्था और गंदे पानी की निकासी को लेकर बने हुए हैं। सीवरेज के मेनहोल पर लगे ढक्कन पिछले काफी समय से टूटे पड़े हैं, जिसके कारण मेनहोल में कचरा जमा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि वे इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने प्रशासन से ग्रामीणों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है।
बॉक्स : मूलभूत सुविधाओं का टोटा
गांव की करीब 11 हजार आबादी इन समस्याओं को लेकर परेशान है। इस समय गांव की साक्षरता दर 80 प्रतिशत से ज्यादा है। करीब पांच प्रतिशत ग्रामीण सरकारी और निजी क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शहर के साथ सटे होने के बावजूद गांव में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है।
बॉक्स
मेनहोल के कारण हो रही दुर्घटनाएं :
सीवर के मैनहोल के कारण दुर्घटनाएं हो रही है। रात के समय सामने से लाइट पड़ने पर खुला मेनहोल दिखाई नहीं देता। कुछ दिन पहले एक दोपहिया वाहन चालक इसमें गिरकर चोटिल हो गया था। रोजाना इनके कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं।
- रघुवीर ¨सह, ग्रामीण।
बॉक्स
खाली प्लाटों से गंदे पानी की निकासी का नहीं प्रबंध :
खाली पड़े प्लाटों में हर बार बरसात के मौसम में गंदा पानी जमा हो जाता है। उसकी निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। पानी ज्यादा होने की स्थिति में लोगों को मकान की नींव बैठने का डर रहता है। जब तक पानी सूखता है, तब तक दोबारा बरसात हो जाती है। इसकी निकासी का स्थाई समाधान होना चाहिए।
- शक्ति देवी, ग्रामीण।
बॉक्स: मुख्य सड़क पर लगे गोबर के ढेर
गांव से चीका रोड को जाने वाली मुख्य सड़क पर गंदगी और गोबर के ढेर लगे हैं। दोपहिया वाहनों के निकलने का भी स्थान नहीं हैं। गंदगी में लावारिश पशु मुंह मारते रहते हैं। बंदरों वाली जोहड़ी के नाम से प्रसिद्ध तालाब में भी साफ पानी भरने का कोई प्रबंध नहीं है।
- रामचंद्र, ग्रामीण।
बॉक्स
अधिकारियों से मिलकर कराएंगे समस्या का समाधान :
गांव की समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही अधिकारियों से मिलकर सीवरेज व सफाई के कारण पैदा हो रही समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
- सुनीता रानी, सरपंच पट्टी अफगान।