Move to Jagran APP

हड़ताल पर गए नप के सफाई कर्मचारी

नगर परिषद के सफाई कर्मचारी मानदेय बढ़ाने सहित स्थाई करने की मांग को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। 546 कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 09:51 AM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 06:41 AM (IST)
हड़ताल पर गए नप के  सफाई  कर्मचारी
हड़ताल पर गए नप के सफाई कर्मचारी

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

नगर परिषद के सफाई कर्मचारी मानदेय बढ़ाने सहित स्थाई करने की मांग को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। 546 कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण शहर से गंदगी नहीं उठाई गई। मुख्य मार्गो पर गंदगी के ढेर लगे रहे। इस कारण आने-जाने वाले लोग मुंह पर रूमाल रखकर सफर करते दिखे। लोगों का कहना है कि कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए नगर परिषद की ओर से वैकल्पिक प्रबंध किए जाने चाहिए थे, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। नगर परिषद की दूसरी शाखाओं ने भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए कामकाज ठप रखा। बिना कामकाज के ही लोग वापस लौटने पर मजबूर रहे।

दूसरी शाखाओं के कर्मचारियों ने

भी किया हड़ताल का समर्थन :

नप कार्यालय में स्थित दूसरी शाखाओं के कर्मचारी भी समर्थन कर सफाई कर्मचारी की हड़ताल में शामिल हुए। हड़ताल के कारण जहां एक ओर पूरे शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई, वहीं नप की दूसरी शाखाओं में विभिन्न कार्याें के आने वाले लोगों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। नप में हड़ताल के कारण टैक्स, बिल्डिग सहित अन्य ब्रांचों में कार्य नहीं हो सके। हालांकि हड़ताल के दौरान कचरा उठान का कार्य तो चला लेकिन सड़कों पर सफाई नहीं हो पाई।

सरकार पर वादा नहीं निभाने का लगाया आरोप

नगर परिषद के कर्मचारियों की वेतन, ठेका प्रणाली खत्म करने सहित अन्य मांगों को पूरा करने को लेकर सरकार ने पिछले वर्ष पत्र जारी कर आश्वासन दिया था। मंगलवार को नगर परिषद परिसर में कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। धरने की अध्यक्षता नपा सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान महेंद्र बिड़लान ने की। मंच संचालन कैशियर जगदीश ने किया।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सरकार ने सफाई कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने, ठेका प्रथा समाप्त करने और पक्के कर्मचारी भर्ती करने की मांग पर पत्र जारी कर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। एक साल बीत जाने के बाद भी अपना पूरा नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में रोष है। इस मौके पर महेंद्रो देवी, राकेश बिड़लान, भारत, रामदेव, जय प्रकाश सहित अन्य शामिल थे।

कर्मचारियों को मनाने का प्रयास किया जा रहा

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि जो रात को कर्मचारी सफाई करते हैं, उन्हें दिन में लगाकर सफाई करवाई जा रही है। हड़ताल पर गए कर्मचारियों को भी मनाने का प्रयास किया जा रहा है। --------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.