मांगे पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मचारी करेंगे हड़ताल
मांगों के समर्थन में कलायत नगरपालिका सफाई कर्मचारियों ने सचिव के माध्यम से सरकार को हड़ताल का नोटिस दिया है।
संस, कलायत : मांगों के समर्थन में कलायत नगरपालिका सफाई कर्मचारियों ने सचिव के माध्यम से सरकार को हड़ताल का नोटिस दिया है। मांगे पूरी न किए जाने से खफा सफाई कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। संघ के प्रधान नवीन वैद ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ व सरकार के बीच मांगों को लेकर वर्ष 2017 व 2018 में चार बार समझौते हो चुके हैं। सरकार हर बार समझौता करती है पर उसे लागू नही करती जिसको लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को पूरा करने को लेकर 27 से 29 अगस्त तक हड़ताल का नोटिस दिया है। उसके बावजूद भी यदि उनकी मांगे पूरी नही होती हो तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर विरेंद्र, संजय, अनिल, रमन, राजकुमार, कपूरा, रूबी देवी, संतोष, जोनी, कुलदीप, संजीव मौजूद रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप