मोनिका मित्तल चुनी गई करवा क्वीन
जेसीआइ सेंट्रल महिला विग की ओर से करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीआरटी विग चेयरपर्सन अंजू जैन ने की। कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमन बंसल व भावना रही।
जासं, कैथल : जेसीआइ सेंट्रल महिला विग की ओर से करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीआरटी विग चेयरपर्सन अंजू जैन ने की। कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमन बंसल व भावना रही। विग की सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया और मोनिका मित्तल को करवा क्वीन चुना गया। सदस्यों ने नाच-गाकर, तंबोला व अन्य खेलों में भाग लेकर कार्यक्रम का आनंद लिया। अंजू जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति के बारे में जागरूक करना है। उनकी संस्था सभी भारतीय त्योहारों को एक साथ मिलकर मनाती है और समय-समय पर सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करती रहती है। इस मौके पर भावना बंदुला, अंजू गुप्ता, निधि गुप्ता, पूजा मंगला, मोनिका सिगला, रीतू बंसल, सीमा बंसल, बिदू, पूजा मौजूद थी।