Move to Jagran APP

विस चुनावों तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा विपक्ष : बाजीगर

विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि हर रोज विपक्षी दलों के कार्यकर्ता व नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। विधानसभा चुनावों तक विपक्षी दल पूरी तरह से खत्म ही हो जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 07:30 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 07:30 AM (IST)
विस चुनावों तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा विपक्ष : बाजीगर
विस चुनावों तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा विपक्ष : बाजीगर

संवाद सहयोगी, सीवन : विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि हर रोज विपक्षी दलों के कार्यकर्ता व नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। विधानसभा चुनावों तक विपक्षी दल पूरी तरह से खत्म ही हो जाएगा। विपक्षी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री व मुख्यममंत्री की कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित हो रहे हैं। वे संघ के वरिष्ठ नेता अशोक गोयल के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पांच वर्षों के शासनकाल में हर वर्ग की भलाई के लिए नीतियां बनाई गई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करने का कार्य किया। आने वाला समय भी भाजपा का है। आज पूरे विश्व में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। इस मौके पर चेयरमैन नेत्रपाल शर्मा, अशोक गोयल, सरपंच प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह खारा, सरपंच गज्जन सिंह गोबिदपुरा, चेयरमैन बाल कृष्ण मोरे, संगीत बंसल, मंगत राम मौजूद थे।

loksabha election banner

जजपा छोड़ भाजपा में हुए शामिल

भाजपा की ओर से सीवन के एक निजी पैलेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड थे व अध्यक्षता गुहला विधायक कुलवंत बाजीगर ने की। कार्यक्रम में जजपा नेता कन्नू राम वाल्मीकि ने जजपा को अलविदा कहकर भाजपा में अपनी आस्था दिखाई। जिलाध्यक्ष कन्नू राम वाल्मीकि व अन्य समर्थकों को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश भगत, जिला उपाध्यक्षा शैली मुंजाल, कुमारी संगीता, मुनीष कठवाड़, संजय भारद्वाज मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.