मुंबई की युवती से कैथल में दुष्कर्म, चार लाख रुपये भी हड़पे
मुंबई की एक युवती ने कैथल के एक युवक पर दुष्कर्म करने का अाराेप लगाया है। युवती कैथल में अपने जीजा के यहां रह रही है।
जेएनएन, कैथल। मुंबई की एक 25 साल की युवती से कैथल में दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देनेके मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में महाराष्ट्र के मुम्बई महानगर की एक 25 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि कई सालों से उसका जीजा बच्चों सहित कैथल में ही रहता है। वह यहां सड़क निर्माण का कार्य करता है। बहन की मौत हो चुकी है, इसलिए जीजा ने बच्चों की देखरेख को लेकर उसे बुला लिया।
युवती का आरोप, शादी का झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में हा कि वर्ष 2016 में वह कैथल आ गई। इन दिनों शहर के एक सेक्टर में वह जीजा के साथ रही है। युवती ने बताया कि इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी नंदकरण माजरा गांव निवासी अमित उर्फ मित्तल के साथ उसकी दोस्ती हो गई। इसके बाद उनकी मोबाइल पर बातचीत होने लगी अौर उनकी मुलाकात होने लगी।
युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों की मुलाकात बढ़ी तो अमित घर आने-जाने लगा। युवक ने उसे शादी करने का बात कह कर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
युवती ने बताया, एक दिन अमित ने उससे कहा कि उसकी मां ज्यादा बीमार है, इलाज पर करीब चार लाख रुपये का खर्च आएगा। दोस्ती के चलते उसने अमित काे चार लाख रुपये मांगे। अमित ने रुपये जल्द लौटाने की बात कही। युवती के अनुसार, उसने तय समय अनुसार जब अपनी रकम वापस मांगी तो वह जान से मारने की
धमकी देने लगा। उसेन फोन भी उठाने बंद कर दिए।
इसके बाद उसे आभास हुआ कि अमित उसे शादी करने का झूठा वादा कर रहा था औा इसके बहाने उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। युवती ने इस बारे में परिवार वालों को बताया। इसके बाद उसने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी।
------
'' महाराष्ट्र की युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी की शिकायत मिली है। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- वीना देवी, एएसआइ, महिला थाना, कैथल।