पेट्रोल डलवाने आ रहे लोगों को बांटे जा रहे मास्क
करनाल रोड स्थित कमल फिलिग स्टेशन पर लोगों को पेट्रोल के साथ मास्क भी बांटे जा रहे हैं। पंप संचालक भीमसेन अग्रवाल ने बताया कि वे अब तक करीब 100 लोगों को मास्क बांट चुके हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 09:01 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 09:01 AM (IST)
जासं, कैथल : करनाल रोड स्थित कमल फिलिग स्टेशन पर लोगों को पेट्रोल के साथ मास्क भी बांटे जा रहे हैं। पंप संचालक भीमसेन अग्रवाल ने बताया कि वे अब तक करीब 100 लोगों को मास्क बांट चुके हैं। करीब 50 लोगों को सैनिटाइजर की बोतलें दी हैं। अगर कोई व्यक्ति पेट्रोल डलवाने के लिए पंप पर आता है और उसके पास मास्क नहीं होता तो सबसे पहले उसे मास्क दिया जाता है। वे लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं कि घर से बिना मास्क लगाए ना निकलें। दो गज दूरी नियम का पालन करना सबसे जरूरी है। जरूरी काम हो तो ही घर से बाहर निकलना चाहिए। जागरूकता से ही कोरोना महामारी को हराया जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें