इनेलो छोड़ भाजपा में शामिल हुए परिवारों का किया स्वागत
गुहला के गांव सैर में कई परिवार इनेलो छोड़कर विधायक कुलवंत बाजीगर के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए।
संवाद सहयोगी, सीवन : गुहला के गांव सैर में कई परिवार इनेलो छोड़कर विधायक कुलवंत बाजीगर के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए। विधायक ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी परिवारों को औपचारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। विधायक ने स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा ही प्रदेश व देश में एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सबको एक सम्मान देखती है। पार्टी में किसी भी स्तर पर किसी भी कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं की जाती है। पार्टी में शामिल होने वाले गुरनाम सिंह बाजवा, संतोख सिंह जोशन, ओंकार सिंह, जसपाल सिंह, अमृत सिंह, चरणजीत सिंह, साहब सिंह, दिलबाग सिंह, जोशन, गुरनाम सिंह शामिल थे। इस मौके पर नरेश मुंजाल, अमरेंद्र खारा, गज्जन सिंह गोबिदपुरा, महेंद्र सिंह चीका, मांगे राम व मंगत राम मौजूद थे।