धरना स्थल पर मनाई जाएगी नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती: महेंद्र
खेती बचाओ-देश बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों का धरना जारी रहा। अध्यक्षता किसान बंसी लाल ने की और संचालन जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 08:49 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 08:49 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कैथल: खेती बचाओ-देश बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों का धरना जारी रहा। अध्यक्षता किसान बंसी लाल ने की और संचालन जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है, इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। जब तक तीनों कानून वापस नहीं होते, तब तक धरना जारी रहेगा। इसी कड़ी में 23 जनवरी को नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती धरना स्थल पर ही मनाई जाएगी। गांव- गांव जाकर किसानों व मजदूरों की कमेटियां बनाई जा रही हैं और प्रत्येक गांव में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। 26 जनवरी को संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड की जाएगी और तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें