हंसू माजरा में दो परिवारों में विवाद, केस दर्ज
दो दिन पहले खेतों में हुई आगजनी की घटना को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के चार लोगों को चोट आई है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जागरण संवाददाता, कैथल :
दो दिन पहले खेतों में हुई आगजनी की घटना को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के चार लोगों को चोट आई है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव हंसू माजरा निवासी गुरदीप सिंह ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि आग करीब 4.30 बजे लगी थी और 5 बजे तेज आंधी आ गई। आग आगे बढ़ते हुए करनैल सिंह के गेहूं के बचे अवशेष में भी लग गई। करनैल सिंह ने कहा कि आग क्यों लगाई है। जब कहा कि आग उसने नहीं लगाई वे तो स्वयं अपने खेत में लगी आग को बुझा रहा है। इस पर करनैल सिंह व उसके बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद वे घर चला गया। बताया कि करनैल सिंह ने उसके परिवार से पुरानी रंजिश भी रखता है। 11 मई को वह अपने घर के सामने खड़ा था तो करनैल सिंह, कृपाल सिंह, परमजीत सिंह, गुरमुख सिंह, गुरबक्श सिंह, मनप्रीत कौर व सुरजीत कौर ने उसके साथ मारपीट कर दी। उसके बेटे मेजर सिंह, गुरमीत कौर, भांजा मनिद्र सिंह को भी चोट मारी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हमला करने वाले आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पति से झगड़ा कर चली गई पत्नी, पुलिस को दी शिकायत
कैथल : गांव बलबेहड़ा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 10 मई को उसकी पत्नी उसके साथ झगड़ा कर कहीं चली गई। अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। इसे लेकर पुलिस को शिकायत दी गई है। जांच अधिकारी एएसआइ अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।