गीता जयंती प्रतियोगिता में खुशी और अनु रही अव्वल
अंतररष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय गीता जंयती प्रतियोगिता में शिक्षा भारती स्कूल के विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। इसमें कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया किया।
संवाद सहयोगी, कलायत :
अंतररष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय गीता जंयती प्रतियोगिता में शिक्षा भारती स्कूल के विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। इसमें कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया किया। स्कूल प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी स्कूल से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की मंजीत, मोनिका, मनप्रीत ने पहला स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं की रूपाली शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कृष्ण अर्जुन संवाद में कृष्ण का किरदार निभा रही खुशी व अर्जुन का किरदार निभा रही अनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्कूल पहुंचने पर स्कूल के चेयरमैन कुलदीप सिंह, प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह, खेल निदेशक विरेंद्र सिंह ने सभी बच्चों का स्वागत किया। प्राचार्य जितेंद्र सिंह ने हिन्दी अध्यापकों अमरदीप, सुनील दत्त शर्मा, कृष्ण कुमार व कला अध्यापक दर्शन काला का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर संदीप चौशाला, राजेश, सुरेंद्र, भीम सिंह, राजबीर, जयबीर, महाबीर, निखिल, विजेंद्र कुमार, सुनील, मनोज, अमन, सुखबीर सजूमा व अनिल बनवाला मौजूद थे।
----------------