कर्मचंद जिला प्रधान तो ईश्वर सिंह सचिव नियुक्त
ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन से संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ जिला कैथल का त्रिवार्षिक चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर प्रांतीय प्रधान विश्वनाथ शर्मा महा सचिव नरेंद्र धीमान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
जागरण संवाददाता, कैथल : ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन से संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ जिला कैथल का त्रिवार्षिक चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर प्रांतीय प्रधान विश्वनाथ शर्मा, महा सचिव नरेंद्र धीमान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस चुनाव प्रक्रिया में कैथल ब्रांच के प्रधान गौतम शर्मा व उसके सभी पदाधिकारी, रजौंद ब्रांच के प्रधान अंग्रेज सिंह, उसके सभी पदाधिकारी, पूंडरी ब्रांच के प्रधान राजेश सैनी, प्रीतम सिंह मौजूद रहे। चुनावी प्रक्रिया से पूर्व सभी साथियों ने पिछले तीन साल के कार्यकाल के दौरान कई उपलब्धियों पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला प्रधान कर्मचंद मलिक सहित कार्यकारिणी द्वारा त्यागपत्र दिया गया।
चुनावी प्रक्रिया के दौरान कर्मचंद मलिक को फिर से जिला प्रधान चुना गया, रणधीर सिंह को चेयरमैन, ईश्वर सिंह को सचिव, राजपाल पूनिया को वरिष्ठ उपप्रधान, सुनील कुमार को वित्त सचिव, राजवीर फौजी को मुख्य संगठनकर्ता चुना गया। इस चुनावी प्रक्रिया उपरांत प्रांतीय प्रधान श्रीविश्वनाथ शर्मा द्वारा नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी को शपथ दिलवाई गई।