कंबोज बिरादरी के लोग जल्द बनाएंगे राजनीतिक मंच : दास
कंबोज सभा की बैठक रणबीर सिंह हुड्डा पार्क चीका में बुलाई गई। बैठक में हलके के विभिन्न गांवों के लोगों ने भाग लिया। कंबोज नेता नारायण दास ने कहा कि सभी राजनीति दलों ने कंबोज बिरादरी को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया है।
संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : कंबोज सभा की बैठक रणबीर सिंह हुड्डा पार्क चीका में बुलाई गई। बैठक में हलके के विभिन्न गांवों के लोगों ने भाग लिया। कंबोज नेता नारायण दास ने कहा कि सभी राजनीति दलों ने कंबोज बिरादरी को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया है। उन्हें वह मान-सम्मान नहीं दिया गया जिसका वे हकदार हैं। अब कंबोज समाज के लोग जल्द ही एक राजनीतिक मंच तैयार करेंगे। राजनैतिक दलों ने एक षड्यंत्र के तहत उन सभी विधान सभा सीटों को आरक्षित करवा दिया जहां पर कंबोज बिरादरी के लोगों की संख्या ज्यादा है। इन सीटों में रतिया, गुहला, शाहबाद व सिरसा लोकसभा प्रमुख हैं। अब कंबोज बिरादरी के लोग अपने हकों को पाने के लिए जाग उठे हैं। लोगों ने बताया कि हलका गुहला में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कंबोज बिरादरी हलका के लोगों को बेहतर विकल्प देने जा रही है। शीघ्र ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। इस मौके पर अमरीक सिंह, होशियार सिंह, नरैण सिंह, दलविद्र सिंह, जसबीर सिंह, सनमीत सिंह, गुरमीत सिंह, अजीत सिंह, मनदीप सिंह, अवतार सिंह, सुरेंद्र हांडा, करनैल मौजूद थे। ----------