अष्टकोणीय भगवान शिव मंदिर की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में निकाली कलश यात्रा
सर्व ब्राह्मण सभा एवं धर्मशाला में रविवार को अष्टकोणीय शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना उत्सव होगा। इस उपलक्ष्य में शनिवार को शहर में कलश यात्रा निकाली गई।
जागरण संवाददाता, कैथल : सर्व ब्राह्मण सभा एवं धर्मशाला में रविवार को अष्टकोणीय शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना उत्सव होगा। इस उपलक्ष्य में शनिवार को शहर में कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पूरे शहर से होकर गुजरी। कई जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। प्रधान रामपाल शर्मा सिरटा ने कहा कि सीवन गेट स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान शिव का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। इसे सोने के रंग से सजाया गया है। उन्होंने कहा कि मूर्ति स्थापना के दिन भंडारे और सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। शाम को सांस्कृतिक भजन संध्या होगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने धर्मशाला में हॉल बनाने के लिए 21 लाख रुपये की राशि दी थी।