¨हदी सेवा सम्मान से सम्मानित हुई कैथल की बेटी पूनम शर्मा
विश्व ¨हदी साहित्य सेवा संस्थान की तरफ से प्रयागराज इलाहबाद में आयोजित सम्मान समारोह में कैथल की बेटी पूनम शर्मा को ¨हदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया।
जागरण संवाददाता, कैथल :
विश्व ¨हदी साहित्य सेवा संस्थान की तरफ से प्रयागराज इलाहबाद में आयोजित सम्मान समारोह में कैथल की बेटी पूनम शर्मा को ¨हदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान पाने वालों में पूनम हरियाणा से अकेली प्रतिभागी थी। इस उपलब्धि को लेकर पूनम को परिजनों, शहर की विभिन्न संस्थाओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने बधाई दी है।
पूनम ने बताया कि यह सम्मान पाकर वह बेहद खुश है। बताया कि 17 फरवरी को विश्व ¨हदी सेवा साहित्य संस्थान की ओर से 17वां साहित्यिक मेला ¨हदूस्तानी एकेडमी प्रयागराज इलाहबाद में लगाया गया। मेले में देशभर से साहित्यकारों ने भाग लिया। हरियाणा की तरफ से उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत की।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राज्यमंत्री डॉ. उदय प्रताप ¨सह मुख्यातिथि थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व उप पुलिस महानिरीक्षक बादल चटर्जी व अध्यक्षता देश के प्रसिद्ध गजलकार बुद्धिसेन शर्मा ने की। अतिथियों की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। हरियाणा का यह सम्मान पूनम शर्मा को दिया गया। इस कार्यक्रम में पूनम ने संस्कारों से दूर युवा पीढ़ी कविता की प्रस्तुति दी। कविता की प्रस्तुति से पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी, इसे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सराहा।
पूनम ने बताया कि इससे पूर्व भी कई मंचों पर सम्मानित हो चुकी है। 26 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने सम्मानित किया था। पूनम के पिता जयकिशन आत्रेय ने कहा कि बेटी की इस उपलब्धि से वह बेहद खुश है।